BREAKING

Jaunpur News: रजनी की सफलता से समाज और युवाओं को मिलेगी प्रेरणा: पूनम

बांसबारी गांव पहुंची चयनित रजनी,ग्रामीणों ने किया स्वागत

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर।  स्थानीय क्षेत्र के बांसबारी (टड़िया) गांव निवासी कुमारी रजनी पुत्री ओमप्रकाश कश्यप के पुलिस प्रशिक्षण पूरा कर गृह जनपद में प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने स्वागत कार्यक्रम गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।  गौरतलब है कि परिजनों ने रजनी की सफलता को क्षेत्र एवं समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान लोक चेतना समिति की डायरेक्टर पूनम दीक्षित ने कहा कि रजनी की सफलता से समाज और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी तथा बेटियां भी आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए उत्साहित होंगी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान हुई मौत

वही कुमारी रजनी के बड़े भाई कांस्टेबल शशि वर्मा जो मऊ जनपद में मुख्य आरक्षी के रूप में तैनात है। गाँव पहुँचने के बाद अपनी बहन स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रजनी छात्र जीवन से ही बहुत कुशाग्र है, प्राथमिक शिक्षा गाँव के प्राथमिक विद्यालय में हुई, इसके बाद पब्लिक इंटर कॉलेज में इंटर मीडियट की पढ़ाई पूरी करी। इसके बाद सुखमय महा विद्यालय में ग्रेजुएशन किया। इस दौरान उमेश कुमार, दिनेश मधुकर, अजीत कुमार, शशिकांत कश्यप, विजय कुमार, अजय कुमार, इरफान, साकिब, दिलीप, सचिन गुप्ता, वेदांत सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें