BREAKING

Jaunpur News: मुख्य विकास अधिकारी के आदेशों का नहीं हुआ पालन

Jaunpur News: परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में चर्चा 

https://www.nayasabera.com/2026/05/discussion-regarding-deployment-invigilators-examination-centers.htmlगांव के खुली बैठक में ग्राम विकास अधिकारी नहीं हुए शामिल 

कई ग्राम सभा में नहीं हुआ खुली बैठक 

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सुजानगंज ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के आदेशों का ग्राम सचिवों द्वारा नहीं किया गया पालन यहां तक की कई ग्राम सभा के ग्राम प्रधानों को रविवार के दिन स्व जनगणना के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु खुली बैठक करवाना था यह भी ग्राम सचिवो द्वारा प़धान लोगों को नहीं बताया गया। हद तो तब पार हो गई उच्च अधिकारियों का सख्त आदेश होने के बाद भी ग्राम सचिव लगभग किसी गांव में नजर नहीं आए सचिवों से बात करने की कोशिश भी की गई तो फोन उठाया नहीं गया और सचिव लोगों का मोबाइल बंद पाया गया जानकारी के मुताबिक कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर द्वारा पत्रांक संख्या 1001 जो 30 अप़ेल 2026 को सुजानगंज ब्लाक को प्राप्त हुआ था पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने के लिए अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन न करने का मन बना चुके स्व जनगणना के तहत खुली बैठक न करा कर अपने-अपने आवासों पर आराम फरमा रहे हैं। पढ़ुआ,नाहरमऊ,घाटमपुर, बजीं, रामनगर ,सैदानी,विलोई,तासपुर,सरायखानी आदि गावों के प़धानो ने बताया ऐसी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। और ना ही खुली बैठक के विषय में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कोई जानकारी दी गई है। जिस प्रकार से यह मामला सामने आ रहा है इन ग्राम विकास अधिकारियों को किसी अधिकारी का तनिक भी भय अथवा डर नहीं है।लगता है इनके ऊपर किसी बड़े चेहरे का संरक्षण प्राप्त है। सोचने वाली बात है जब अपने बड़े अधिकारी का ये लोग आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं तो ग्राम सभाओं में साधारण नागरिक से किस प्रकार व्यवहार करते होंगे ।फिलहाल उच्च अधिकारी कितना संज्ञान लेते हैं आने वाला समय बताएगा। इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी ने बताया खंड विकास अधिकारी सुजानगंज ने बताया शासन से बढ़कर कोई अधिकारी नहीं होता है शासन की मनसा के अनुरूप कार्य नहीं किये होंगे तो उन सचिवों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में चर्चा 

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें