BREAKING

Jaunpur News: विधायक व डीएम ने किया प्रस्तावित स्कूल स्थल का दौरा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्रा तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा बदलापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण हेतु चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। तहसील बदलापुर अंतर्गत महाराजगंज के ग्राम पंचायत अंगराह में प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाना है। निरीक्षण के दौरान भूमि से संबंधित आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। विधायक तथा जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेंद्र पांडे सहित यूपीपीसीएल के एई, जेई एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में चर्चा 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें