Bareilly News: कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस से किया संवाद
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं जनमानस की समस्याओं को सुनकर तुरंत ही कुछ समस्याओं का समाधान किया। बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक प्रभु दयाल लोधी एवं सह संयोजक अमरीश कठेरिया ने कैट विधायक संजीव अग्रवाल को पटका पहनाकर अभिनन्दन किया।
कैट विधायक संजीव अग्रवाल से पार्षद हरिशंकर राजपूत, अजय रत्नाकर, छंगामल मौर्य, हरीश बावू वाल्मीकि, संतोष कश्यप, हरवंश सिंह, आदेश सैनी, संदीप जयसवाल, सुबोध अग्रवाल ने बिजली की समस्या से अवगत कराया। कैंट विधायक ने बिजली विभाग एस ई धर्मेंद्र, सप्लाई अधिकारी, नितिन को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुलबा कर सभी की बिजली समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान करने के लिए कहा।
कमलेश सीधे ने पानी की समस्या से अवगत कराया कैट विधायक ने तुरंत फोन द्वारा संबंधित अधिकारी से बात कर उनकी समस्या का समाधान किया।
राज बहादुर सक्सेना ने विधवा पेंशन एवं पारिवारिक पैंशन की समस्या से अवगत कराया। कैट विधायक द्वारा समाज कल्याण अधिकारी अनुज सक्सेना एवं सुशील कुमार को कार्यालय पर बुलवा कर इन सभी समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से करने के लिए आदेशित किया।
तहसील, शिक्षा विभाग, नगर निगम एवं अन्य विभागों की समस्या विनोद राणा, अनुराग जयसवाल संगीता सिंह, चित्रा मिश्रा, बब्बल भटनागर रिषभ, सचिन वर्मा, विजय प्रेमी हरिसिंह वरदान, संजय गुप्ता दीनानाथ ने कैट विधायक को अवगत कराया। उन्होंने सभी की समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारी से बात कर तुरंत निराकरण करने के लिए आदेशित किया।
यह भी पढ़ें | Delhi News: प्रधानमंत्री 23 मई को रोजगार मेले में सरकारी नौकरी में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
इस अवसर पर कैंट विधायक के साथ राज बहादुर सक्सेना शिशुपाल कठेरिया, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, अरुण कश्यप, सोनू कालरा, अमरीश कठेरिया, राजकिशोर कश्यप, मनजीत सिंह, डॉ सुरेश रस्तोगी, सौरभ सक्सेना, मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, कन्हैया राजपूत, सुधीर भटनागर, जयदीप चौधरी, पार्षद राम बहादुर मौर्य लेखराज मोटवानी, सौरभ कुमार, श्याम सिंह चौहान, राजेश पटेल, चन्द्रपाल राठौर दरवारी लाल चन्द्र पाल आर्य, संजीव मुक्की, नीरज कुमार, अरविंद वर्मा सुन्दरम सक्सेना, प्रदीप रोहिला पवन कुमार, प्रदीप रस्तोगी, सोनू कश्यप, सचिन कश्यप, संतोष कपूर, प्रहलाद मल्होत्रा, दिनेश मल्होत्रा ओम प्रकाश, डॉ गौरव गंगवार, दीपक बहेलिया वेद प्रकाश, लवली कपूर, राजू कश्यप, डॉ मनोज मिश्रा, दीपू कश्यप, मनोज मेहरा आदि कार्यकर्ता एवं जनता मौजूद रहीं।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

.jpeg)

