Jaunpur News: डीजल इंजन बेचने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खेताबचढ़ई गांव में बुधवार को डीजल इंजन बेचने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी हरिशंकर यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रेमशंकर यादव यादव चोरी से डीजल इंजन बेचने की बात कर रहे थे। उसे बेचने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रेमशंकर यादव गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों और सरिया से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फर्राटा पंखे में उतरे करंट से युवक की मौत
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमशंकर यादव निवासी खेताबचढ़ई के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
| विज्ञापन |
