Jaunpur News: फर्राटा पंखे में उतरे करंट से युवक की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में फर्राटा पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मुकुंदपुर गांव निवासी आशीष पटेल (25) बुधवार की रात घर के दरवाजे पर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहे थे। देर रात वह लघुशंका के लिए उठे। बताया जाता है कि वापस आकर उन्होंने पंखे को हाथ से पकड़कर आगे खिसकाने का प्रयास किया। इसी दौरान पंखे में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ गए। तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद गांव पहुंचा खिलाड़ी का हुआ सम्मान
परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
| Advt |
