BREAKING

Jaunpur News: भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए आगे आया बेसिक शिक्षा विभाग, बीएसए ने कराया दाना-पानी की व्यवस्था


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद जौनपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर के कंपोजिट विद्यालय मखदूम शाह अढ़न परिसर में पक्षियों के लिए दाना-पानी की विशेष व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्वयं विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पानी से भरे मिट्टी के सकोरे रखवाए तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नियमित रूप से दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प दिलाया। विद्यालयों में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मिलकर पेड़ों और छतों पर मिट्टी के परंडे बांध रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: बरेली में इलेक्ट्रिक कार/स्कूटी अपनाने वालों को संख्या में बढ़त, जन प्रतिनिधि ई रिक्शा पर हुए सवार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जनपद के समस्त शिक्षकों को इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से बच्चों में जीव-दया, मानवीय संवेदनाएं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में सामाजिक और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। यह पहल विद्यार्थियों को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायक सिद्ध होगी।इस अवसर पर विंध्यवासिनी उपाध्याय (वरिष्ठ सहायक ), अरुण मौर्या डीसी, शशिधर उपाध्याय व समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt







नया सबेरा का चैनल JOIN करें