BREAKING

Bareilly News: आदर्श परिवार से ही मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : डा. अरुण


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में विश्व परिवार दिवस के अवसर पर परिवार मिलन समारोह में 50 से भी ज्यादा परिवारों का मिलन हुआ। सभी ने अपने अनुभव शेयर किए।  का रोटरी भवन में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डा.अरुण कुमार ने कहा कि एक आदर्श परिवार एक मजबूत समाज और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक हो सकता है। 

सभी परिवारो को मुख्य अतिथि अरुण कुमार और क्लब के अध्यक्ष/ संचालनकर्ता सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा और इन्द्र देव त्रिवेदी ने भी विचार रखे। सुनील एवं दीप्ति शर्मा की 25 वी वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाई गई। कार्यक्रम में कर्नल पंकज अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, दीप्ति शर्मा, सत्येंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, निर्भय सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, बेबी शर्मा, विजय शर्मा, असित रंजन, अनिला, अनूप, अल्पना, विजय कपूर, डी डी शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश सक्सेना, राजीव अस्थाना, अभय भटनागर, मीना,  प्रीति, मंजू, मीरा मोहन, शकुन सक्सेना, रश्मि सक्सेना सहित काफी लोगों की उपस्थिति रही। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला 


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें