BREAKING

Jaunpur News: श्रद्धांजलि देने आये अवमुक्तेश्वरानंद जी महाराज

गौ रक्षा को लेकर कर रहे यात्रा 

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा गौबिष्ट संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान यात्रा के अंतर्गत कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह के आवास नागौली नव सुजानगंज पर शुक्रवार देर शाम ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे जहां उन्होंने रात्रि में प्रवास कर शनिवार सुबह पूजन करके पत्रकार वार्ता में कई मुद्दों पर बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान में भारत सर्वाधिक गोमांस का निर्यात विदेशों में करते हैं इस दौरान उन्होंने इशारे इशारे में कहा की भाजपा सरकार गोमांस निर्यातकों का तथा गोमांस खाने वालो का संरक्षण भी करती हैं। 

उन्होंने शुक्रवार को धार भोजशाला मामले मे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर किए। आगे उन्होंने बताया कि यदि सरकार हमारी बातें नहीं मानती और यदि हमें आवश्यकता समझ आती है तो हम आने वाले समय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे जो की जनता में सिर्फ गोवंश संरक्षण के नाम पर मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। अंत में उन्होंने उपस्थित लोगों को अपनी गोबिष्ट संरक्षण यात्रा में जुड़ने का आह्वान किए। जहां क्षेत्र के भक्त जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फर्जी वसीयतनामा बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें