BREAKING

Jaunpur News: दरवाजे पर चढ़कर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बबुरीगांव में एक परिवार के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 62 वर्षीय राजेन्द्र सिंह अपने घर पर परिवार के साथ बैठे थे, तभी गांव के ही रवि, राजू और विपिन वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर चढ़कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और सूचना दी।पुलिस ने मामले में संबंधित बीएनएस की धाराओं में 115(2) 351(3) प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गली में मिट्टी डालने के विवाद में मारपीट, एक घायल

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें