Jaunpur News: गली में मिट्टी डालने के विवाद में मारपीट, एक घायल
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिपुर गांव में गली में मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रवि शंकर पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका और विपक्षी रमेश पटेल का सामिलात गलियारा है, जिसमें जलजमाव से बचाव के लिए उसने मिट्टी डाली थी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी रमेश पटेल द्वारा गली में डाली गई मिट्टी को खोदकर निकालते हुए रास्ता बंद करने का प्रयास किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क हादसे ने उजाड़ा घर, बुढ़ापे में मां का इकलौता सहारा छिना
इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान स्थिति बिगड़ गई और मारपीट की घटना हुई, जिसमें शिकायतकर्ता के सिर और पैर में चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| विज्ञापन |
