BREAKING

जौनपुर ब्रेकिंग: अपाचे सवार बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

Jaunpur Breaking: Apache-Riding Assailants Shoot Groom; Death Sparks Panic

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अपाचे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान आजाद बिंद (पुत्र राम लखन बिंद) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतासराय स्थित एक बारात घर से बारात निकलकर कुछ ही दूरी पर पहुंची थी, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने दूल्हे को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगते ही आजाद गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: सम्मान पाकर श्रमिक महिलाओं के खिले चेहरे

परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें