BREAKING

Jaunpur News: नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने बुलंद की आवाज,रखे विचार

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। जन विकास समिति के तत्वावधान में रतनुपुर में ‘महिलाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को विकसित करना, निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना और सामाजिक-पंचायती स्तर पर प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना था। संस्था निर्देशिका रंजू सिंह ने कहा  जब तक आधी आबादी निर्णय लेने की मुख्यधारा में नहीं आएगी, तब तक वास्तविक विकास अधूरा रहेगा। यह प्रशिक्षण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में रतनुपुर एवं आसपास के दस गांवों की लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्रों में प्रभावी संवाद कौशल, समूह संचालन, सरकारी योजनाओं की जानकारी, पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका, आत्मविश्वास निर्माण और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में प्रांजल ने 91.6% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

प्रतिभागियों ने रोल-प्ले और समूह चर्चा के माध्यम से मंच पर बोलने का भी अभ्यास किया।जिला संयोजक पूनम दीक्षित ने कहा नेतृत्व कोई पद नहीं, जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के बाद आप सभी अपने गांव की समस्याओं को खुद उठाने और समाधान तक पहुंचाने में सक्षम होंगी। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली गंगा ने अनुभव साझा करते हुए कहा, पहले हमें लगता था कि बोलना सिर्फ प्रधान या पुरुषों का काम है। आज समझ आया कि आवाज़ उठाना हमारा भी अधिकार है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान भागीदार बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित होगा।प्रशिक्षण में जन विकास समिति से दीपमाला, ज्योति, सरिता की भागीदारी रही।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें