BREAKING

Mumbai News: श्री 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर शक्ति महाराज ने यौन शोषण के खिलाफ उठाई आवाज

नया सवेरा नेटवर्क

अमरावती। श्री महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान, अमरावती क्रांति दल की ओर से एवं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष के नाते डॉ. 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर शक्ति महाराज ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि अमरावती में 180 युवतियों( लड़कीया )का शोषण करने वाले दरिंदे को फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि परतवाड़ा के अयान अहमद ने 180 से अधिक युवतियों का यौन शोषण कर 350 अश्लील वीडियो प्रसारित किए  इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार एवं केंद्र सरकार तुरंत सख्त कार्रवाई करे। 

उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि आरोपियों पर तुरंत ‘मोका’ (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाए।मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए। इस मामले की SIT (विशेष जांच टीम) द्वारा गहन जांच कराई जाए। श्री शक्ति महाराज ने कहा कि ट्यूशन शिक्षकों से अनुरोध है कि कक्षा समाप्त होने के बाद बच्चे केवल अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ ही घर जाएं। माता-पिता भी अपने बच्चों पर ध्यान रखें कि उनके बच्चे कहाँ और किसके साथ जा रहे हैं। अयान अहमद और उसके सभी साथियों का वह और उनका संगठन सार्वजनिक रूप से निंदा (विरोध) करता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में प्रांजल ने 91.6% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें