BREAKING

Bareilly News: राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल में उ.प्र. का तीसरे दिन भी रहा जलवा

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा

बरेली। 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी मुकाबलों का रोमांच अपने ऊंचाइयों पर देखने को मिला। बुधवार को  प्री क्वार्टर फाइनल के 8 हैंडबॉल मैच हुए जिसमें उत्तर प्रदेश टीम ने अपना जलवा कायम रखा।  फ्यूचर विश्वविद्यालय परिसर में इंडियन हैंडबॉल एसोसिएशन एवं जिला ओलम्पिक संघ, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में चल रही इस प्रतिष्ठित महिला हैंडवाल प्रतियोगिता में देशभर से आई महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। तालियों की गूंज और जयकारों के बीच खिलाड़ियों का उत्साह लगातार बढ़ता रहा। 

 यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि बरेली शहर को एक बार फिर राष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है । इस 54 वीं सीनियर महिला हैण्डबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को प्री क्वार्टर फाइनल के हेंडवाल में 8 मैच हुए। इनमें उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 23- 09 से हराकर अगले चरण  में प्रवेश किया। हिमाचल प्रदेश ने उड़ीसा को  32- 05 से, पश्चिम बंगाल ने मणिपुर को 21- 17 से, छत्तीसगढ़ ने बिहार को  26- 09, पंजाब ने झारखंड को 23- 22,  राजस्थान ने  तमिलनाडू को 30-  06 से दिल्ली ने गुजरात को 18- 08 से, महाराष्ट्र ने  आंध्र को 23=12 से हराया। 


उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 23- 09 से हराकर अगले चरण  में प्रवेश किया। तीसरे दिन का कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य एवं आंवला जिला बीजेपी अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 मुख्य अतिथि मंत्री नंद गोपाल नंदी ने खिलाड़ियों से संवाद करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं ने देश में खेलों को नई दिशा और गति प्रदान की है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने राज्य, अपने परिवार और अपने देश का नाम रोशन करें तथा यहां से चयनित होकर अंतरराष्ट्रीय मंचों, विशेष रूप से एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करें।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि आज का भारत खेलों के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और युवाओं को हर स्तर पर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खिलाड़ियों को सुरक्षित और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण मिल रहा है।

इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ, बरेली के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि बरेली को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। विशिष्ट अतिथि दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा, "महिला खिलाड़ियों का यह उत्साह और समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन कर रही हैं।" आदेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अरविन्द सिंह ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट उदाहरण किया प्रस्तुत: डीएम

 इंडियन हेंडबाल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आनंदेश्वर पाण्डेय, फ्यूचर विश्वविद्यालय के चांसलर मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ स्वतंत्र कुमार, सी ए राजा चावला, रौनक सिंह बग्गा, संजीव जिंदल, डॉ प्रेमेन्द्र माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, भावेश अग्रवाल, समेत विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें