BREAKING

Jaunpur News: अरविन्द सिंह ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट उदाहरण किया प्रस्तुत: डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे प्रशासनिक अधिकारी अरविंद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। जिलाधिकारी द्वारा उन्हें श्रीरामचरित मानस, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।


जिलाधिकारी ने श्री सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके दीर्घ एवं सफल सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में निष्ठा, लगन एवं कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने द्वितालक कक्ष का किया निरीक्षण


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें