Hyderabad News: दीपादांस मुंशी के मार्गदर्शन में केरल में बनेगी कांग्रेस सरकार : सूरज तिवारी
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के प्रोटोकाल सचिव सूरज तिवारी ने कहा कि केरल में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस देश के विकास के लिए काम रह रही है। केरल के लोग आशा भारी निगाह से कांग्रेस की ओर देख रहे है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी केरल में प्रचार में जुटे हुए है। वे लगातार तूफानी जनसभा और जनसम्पर्क अभियान चला है।
अपनी तेलंगाना कांग्रेस कमेटी की टीम के साथ केरल प्रचार के लिए रवाना हो रहे प्रोटोकाल सचिव सूरज तिवारी ने बताया कि तेलंगाना कांग्रेस की पूर्व प्रभारी व एआईसीसी की राष्ट्रीय महासचिव दीपादांस मुंशी मौजूदा समय में केरल कांग्रेस की एआईसीसी प्रभारी है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का केरल कांग्रेस को लाभ मिल रहा है। उनके देखदेख में पार्टी चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केरला में सरकार बनाकर जनकल्याण करेगी। कांग्रेस पार्टी देश हित में काम कर रही है। कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं बल्कि गरीबों, मजदूरों, जरूरतमंदों के लिए लड़ रही है। तेलंगाना कांग्रेस की टीम केरल चुनाव में अहम भूमिका निभा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कर्मठ, सुयोग्य वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक तिवारी का विदाई समारोह
| विज्ञापन |

