BREAKING

Bihar News: वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग में विदाई समारोह का हुआ आयोजन


तीन सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई 

नया सवेरा नेटवर्क

पटना, बिहार। संध्या वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त प्रो. अमर कुमार मिश्र, प्रो. जयप्रकाश पांडेय और प्रो. आशुतोष चौबे को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्नेह भेंट के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने अवकाश प्राप्त कर रहे तीनों प्राध्यापकों की दीर्घकालीन सेवा और योगदान को याद किया और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए अपने अपने उद्गार व्यक्त किये। सेवानिवृत प्राध्यापकों ने भी अपने लंबे समय के शैक्षणिक अनुभव को साझा किया। 

कार्यक्रम में डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ, प्रो. कामेश्वर महासेठ, प्रो. रंजीत प्रसाद यादव, प्रो. शिव कुमार दास, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. संजीव उपाध्याय एवं प्रो. शेषनाथ प्रसाद समेत विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित थे।

विदाई कार्यक्रम के बाद आयोजित रात्रि भोज में सभी प्राध्यापक एवं विभागीय कर्मचारीगण सामुहिक रूप में उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कर्मठ, सुयोग्य वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक तिवारी का विदाई समारोह

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें