BREAKING

Jaunpur News: पानी बहाव के विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया चाकू से हमला, घायल

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे पानी बहने के विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के मीरपुर निवासी अमन सिंह ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी नानी मशीन से पानी भर रही थीं। इसी दौरान पानी गिरने को लेकर उनके चाचा इंद्र बहादुर सिंह ने नानी को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब अमन सिंह ने इसका विरोध किया और गाली देने से मना किया, तो आरोप है कि चाचा ने आक्रोश में आकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अमन सिंह के हाथ, सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी मौके से भाग निकला। जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: निश्चय में किड्स स्पोर्ट्स कार्निवल

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt


Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें