BREAKING

Jaunpur News: समाज में अपने कार्यों से हमेशा विजेता रहती है पत्रकारों की टीम : दुर्गेश सिंह

रोमांचक मुकाबले में हेल्पिंग हैंड वॉरियर्स की शानदार जीत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर के मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार की सुबह साढ़े 6 बजे खेला गया क्रिकेट मैत्री मुकाबला रोमांच, उत्साह और खेल भावना से भरपूर रहा। जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब और हेल्पिंग हैंड वॉरियर्स के बीच हुए इस दिलचस्प मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 101 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ियों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया, जिससे मुकाबला प्रतिस्पर्धात्मक बन गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोहम्मद हसन क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेल्पिंग हैंड वॉरियर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 9.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले पर कब्जा जमाते हुए जीत अपने नाम कर ली। बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। मैच के बाद हेल्पिंग हैंड वॉरियर्स के कप्तान दुर्गेश सिंह ने खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि भले ही उनकी टीम ने जीत हासिल की हो, लेकिन पत्रकारों की टीम समाज में अपने कार्यों से हमेशा विजेता रहती है। 

जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान देवेंद्र खरे, उपकप्तान जावेद अहमद, आलोक सिंह, शिवम उपाध्याय, मसूद अहमद, मनीष सिंह, इमरान, चंद्रेश यादव, मुकेश यादव, आदर्श उपाध्याय और धीरज यादव ने सराहनीय प्रदर्शन किया। वहीं हेल्पिंग हैंड वॉरियर्स की टीम से उपकप्तान अभिषेक सिंह, बलवंत सिंह, सूरज सिंह, मनोज सिंह, अरुण सिंह, हृदय सिंह, नितेश तिवारी, आलोक पाठक और प्रवीण मिश्रा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान पत्रकार मेराज अहमद और इजहार हुसैन मैदान पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। स्कोरर की जिम्मेदारी अंकित जायसवाल ने निभाई। कोच मोहम्मद अब्बास ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों  का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को आपसी सौहार्द और फिटनेस के लिए बेहद जरूरी बताया। मैच का यह आयोजन खेल भावना, मित्रता और सामाजिक एकता का शानदार उदाहरण बनकर उभरा, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें