BREAKING

Jaunpur News: मोहम्मद हसन क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: जौनपुर के होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया। वाराणसी के चोलापुर शिवपुर स्थित हरिनाथ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद हसन क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुकाबले में विरोधी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 165 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, लेकिन मोहम्मद हसन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास, संयम और बेहतरीन टीम भावना का परिचय देते हुए 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम की ओर से सुमित यादव ने 40 गेंदों में 60 रनों की दमदार और आकर्षक पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मूल्यों से जुड़कर ही लोकतंत्र होगा समावेशी

उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों और खेल प्रेमियों को खूब प्रभावित किया। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार गेंदबाजी, फील्डिंग और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बन गया। इस उपलब्धि पर डॉ. अब्दुल कादिर ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और अनुशासन, कठिन परिश्रम व निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी भविष्य में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर क्रिकेट कोच मोहम्मद शफीक किरमानी भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, खेल भावना और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह अभ्यास जारी रहा तो यह टीम आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छू सकती है और कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें