BREAKING

Jaunpur News: मड़ियाहूं में चाकूबाजी, दो नामजद समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर क्षेत्र में सोमवार रात दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद समेत पांच अज्ञात के विरुद्ध बलवा करने,दलित उत्पीड़न एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी राकेश कुमार सरोज ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे आरोपी अजय सोनकर और सक्षम दुबे ने उनके पुत्र प्रियांशु सरोज को फोन कर मड़ियाहूं बुलाया। आरोप है कि जैसे ही प्रियांशु नगर पहुंचा, कोतवाली के सामने दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को डांट-फटकार कर भगा दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 34वें विश्विद्यालय रोवर्स/रेंजर्स समागम सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में सम्पन्न

बताया गया कि प्रियांशु कुछ देर के लिए थाने के अंदर चला गया, लेकिन बाहर निकलते ही आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया और पेट व गले में चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें