Jaunpur News: 34वें विश्विद्यालय रोवर्स/रेंजर्स समागम सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में सम्पन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। 34वें विश्वविद्यालयीय रोवर्स/रेंजर्स समागम 2026 का सफल आयोजन 07 एवं 08 अप्रैल को सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज, बदलापुर में संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय समागम में विभिन्न महाविद्यालयों के रोवर्स एवं रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समागम के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि प्रोफेसर वंदना सिंह, कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में रोवर्स/रेंजर्स की गतिविधियों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता की सराहना की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत में दो श्रमिकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर शंभू राम, प्राचार्य, आर.एस.के.डी. पी.जी. कॉलेज, जौनपुर रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए जीवन में अनुशासन एवं सेवा भाव को अपनाने का संदेश दिया। इस समागम में बयालसी पी.जी. कॉलेज, जलालपुर (जौनपुर) की रेंजर्स टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह तथा रोवर्स/रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव के मार्गदर्शन, समर्पण एवं कठिन परिश्रम का परिणाम है। महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए रेंजर्स टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
![]() |
| विज्ञापन |

