Jaunpur News: केराकत में दो श्रमिकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
गैस पाइपलाइन लीकेज ठीक करने के दौरान हुआ हादसा
बिहार प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी के रूप में हुई पहचान
फायर ब्रिगेड की टीम ने श्रमिकों को किया रेस्क्यू
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चौकिया शिवालय के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब गैस पाइपलाइन में हुए लीकेज के ठीक करने के कार्य में जुटे श्रमिकों पर अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक बाल-बाल बच निकला। मृतकों की पहचान बिहार प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी प्रिंस कुमार 20वर्ष और निरंजन कुमार महतो 32वर्ष के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गहरी खाई में सीएनजी पाइपलाइन के लीकेज को जोड़ने का काम तीन श्रमिकों द्वारा किया जा रहा था। कार्य के दौरान ऊपर जमा की गई मिट्टी अचानक खिसकने लगी मिट्टी को खिसकता देख जब तक लोग बाहर निकलते की दो श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। जबकि तीसरा श्रमिक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, बाहर निकला श्रमिक शोर मचाने लगा। चीख - पुकार सुन आस - पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
घंटों मशक्कत के निकाला गया शव
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में दोनों श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाल सामुदायिक केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
आरोप!सुरक्षा के पर्याप्त नहीं थे इंतजाम
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे,जिसके कारण यह हादसा हुआ घटना के संबंध अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक ने बताया कि फायर ब्रिगेड के रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में दबे श्रमिकों को निकाला गया एवम उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, उपर्युक्त प्रकरण के संदर्भ में जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नवारम्भ उत्सव के तहत रैली निकाल शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

