Jaunpur News: नवारम्भ उत्सव के तहत रैली निकाल शिक्षा के महत्व का दिया गया संदेश
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छितौना में गुरुवार को "नवारम्भ उत्सव"बालवाटिका एवं स्कूल अभियान समारोह के तहत स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली गई।प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किए। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और हर बच्चा स्कूल जाए जैसे नारों लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। विदित हो कि अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने पर जोर देने के साथ ही विद्यालय से बाहर रह गए (ड्रॉपआउट) बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर सहायक अध्यापक,अंकिता गिरी,ममता देवी,अमित सिंह,शिक्षामित्र मनोज कुमार,फूलवंती देवी समेत भारी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ईट पत्थर चलाते फायरिंग करते दो भैंस लाद ले गए पिकअप सवार चोर
| विज्ञापन |
