Jaunpur News: मड़ियाहूं में अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन, रात भर झूमते रहे श्रोता
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। नगर के रजिया कॉम्प्लेक्स में बुधवार की रात उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। भोर तक चले इस कार्यक्रम में कवियों और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदू’ एवं मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नासिर जौनपुरी के नातिया कलाम से हुआ, जबकि सरस्वती वंदना विष्णु दत्त पांडेय ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम के कन्वीनर राशीद हाशमी रहे।
मुशायरे में शकील फूलपुरी ने अपने शेर “बहुत ही खूबसूरत हो मगर अच्छा नहीं लगता, न हो अगर ओढ़नी सर पर तो सर अच्छा नहीं लगता” से खूब वाहवाही बटोरी। रुखसार बलरामपुरी ने “जब से वह घर मेरे आने जाने लगे, हर किसी वारोदर मुस्कुराने लगे” पढ़कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हास्य व्यंग्य के रंग में बिहारी लाल अंबर ने “पल्स पोलियो वाले जैसे ही मेरे घर आया, मेरा आप वैसे ही घर से निकल आया” सुनाकर ठहाके लगवाए। शकील मुरादाबादी ने “मां-बाप की खिदमत में दिलो जान लुटाओ, कुरान का फरमान है तुम इसको निभाओ” पढ़कर भावनात्मक माहौल बना दिया।
इसके अलावा अकरम जौनपुरी, विभा तिवारी, अब्दुल हक अंसारी, अर्सलान फूलपुरी और नीरज जौनपुरी ने भी एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजू, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ, सुमित सेठ, सुरेंद्रर जायसवाल, कैलाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, जिला महामंत्री आरिफ हबीब, संजय सिंह, घनश्याम साहू, त्रिलोचन अनुराग वर्मा, सितम सराय अफजाल अंसारी, बेलवा से राजकृष्ण शर्मा, डा.आलम, विनोद निगम, विनय कुमार गुप्ता, नसीम अहमद, दो सारिक नदीम, फैसल अंसारी, सेराज अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, जर्रार अंसारी, बबलू अंसारी, काजू राईन, मेराजुद्दीन, इरफान कुरैशी, मंसूर आलम, सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में चाकूबाजी, दो नामजद समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज





