BREAKING

Jaunpur News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर, हुई मौत

दस दिन पूर्व शादी में सम्मिलित होने मुंबई से लौटा था मृतक

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुसैला (मोलनापुर) ग्राम निवासी लल्लन यादव पुत्र राजकुमार 40 वर्ष बाइक से सुल्तानपुर जा रहे थे जैसे अकबरपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस विपरीत दिशा में जाकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क के किनारे जा गिरा, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

तत्पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मौत की खबर होते ही परिवार में कोहराम मच गया, आनन-फानन में परिजन पहुंच चीख पुकार करने लगे। मृतक लल्लन यादव के परिवार में पत्नी नीलम और तीन बच्चे है। इनमें आदित्य 14 वर्ष,अंश 12 वर्ष व एक पुत्री आराध्या 8 वर्ष शामिल है।मृतक मुंबई में ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था,विगत दस दिन पहले घर पर पड़ी शादी समारोह में सम्मिलित होने मुंबई से घर आया हुआ था।मौत की खबर सुन पत्नी नीलम बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी, घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टॉपर छात्रों का विधायक ने किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt


Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें