Jaunpur News: टॉपर छात्रों का विधायक ने किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। विधायक रमेश सिंह ने शिक्षण कक्ष का शुभारंभ कर इंटरमीडिएट में जिले में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्रों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया। शुक्रवार को वे आरपी पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर बिशुनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक नए शिक्षण कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद वे सधनपुर गांव निवासी रजनीश श्रीवास्तव के घर पहुंचे, जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विधायक ने मेधावी छात्र को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


