BREAKING

Jaunpur News: नवागंतुक खंड विकास अधिकारी ने ग्राम संगठन की सदस्यों के साथ किया बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन महिमापुर् कार्यालय पर ग्राम संगठन अध्यक्ष जाफरून एजाज की अध्यक्षता में  समूह की महिलाओं के  साथ एक बैठक आयोजित किया गया बैठक में मुख्य रूप से नवागन्तुक खंड विकास अधिकारी जलालपुर रामविलास राम का महिलाओं ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया खंड विकास अधिकारी ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को समूह से जोड़ने के लिए बल दिया।

उन्होंने कहा कि समूह से जुड़कर महिलाएं सशक्त और समृद्ध हो रही है आज महिलाओं को यदि अचानक आर्थिक मदद की जरूरत होती है तो ओ समूह से पैसा लेकर अपनी जरूरत पूरा कर लेती है उन्होंने पी एम सूर्य घर योजना की विस्तृत चर्चा किया और सोलर लगवाने के लिए कहा बैठक में उपस्थित ब्लॉक मिशन मैनेजर मनोज चौधरी ने समूह से मिलने वाले फंड के संबंध में विस्तार से बताया ग्राम संगठन अध्यक्ष जाफरून एजाज ने खंड विकास अधिकारी से समूह द्वारा निर्मित पदार्थो को ब्लॉक और सरकारी जरूरतों से जोड़ने की बात कही उन्होंने कहा यदि ब्लॉक समूह द्वारा निर्मित पदार्थ खरीदता है तो समूह की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है और महिलाओं का भी काम बढ़ जाएगा। जिस पर बीडी ओ ने आश्वासन दिया कि अब समूह का प्रोडक्ट ब्लॉक और ब्लॉक से जुड़े संस्थानों पर प्रयोग होगा उक्त अवसर पर समूह सखी इंदुबाला विश्वकर्मा, विद्युत सखी पूनम गुप्ता, आजीविका सखी शिवदेवी, सुभवती देवी, कामना गुप्ता, नजबुन, अक्कुन्न, काजल शा, सीमा, चन्दा देवी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को किया जा सकता है हासिल: अरविंद रघुवंशी

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें