Jaunpur News: मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को किया जा सकता है हासिल: अरविंद रघुवंशी
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में लड़कियों ने लहराया परचम
मेधावियों को विद्यालय ने किया सम्मानित
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बजरंगनगर (विशुनपुर )में स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में उस समय खुशी का माहौल छा गया जब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा घोषित हुई,विद्यालय में इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बेटियों ने सफलता की उड़ान भरी।जिसमें इंटरमिडिएट में शाहीना बानो ने 83.8%अंकों के साथ विद्यालय में टॉपर रही,फरहान 82% व पायल यादव 80.4%अंक पाकर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल की।वही हाईस्कूल की बात करे तो अंशिका 89.16%अंक पाकर विद्यालय में टॉपर रही,अंकिता 85% आकांक्षा यादव 84.5% अंक पाकर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़हे को लेकर विवाद में मारपीट व आगजनी, छह घायल
मेधावी छात्र/छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा बुलाकर कर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस दौरान उनके माता-पिता भी पहुंचे और इस गौरव के क्षण में खुशियां साझा की।प्रधानाचार्य हरिश्चंद यादव व शिक्षकों ने भी अपने शिष्यों की सफलता पर जमकर खुशियां जाहिर की।इस बाबत प्रबंधक अरविंद कुमार रघुवंशी ने कहा कि इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि विद्यालय का परिणाम शत - प्रतिशत रहा शिक्षा गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी है।इस अवसर पर नामीशरण सिंह,सतीश तिवारी,रियाजउद्दीन शेख, राकेश यादव,किशोर कुमार,संजय यादव व धनेश यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)