Jaunpur News: खड़ें बाइक पर ई रिक्शा ने मारी टक्कर, चार घायल
बाइक सवार की हालत गंभीर
मिठाईलाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया चौराहा पर ई रिक्शा और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत ई रिक्शा पलटी 3 युवक एक महिला गंभीर रूप से हुए घायल बाइक सवार युवक वाराणसी रेफर की रिक्शा में बैठे विवेक निषाद 20 वर्ष शुभम निषाद 22 वर्ष उर्मिला देवी 36 साल निवासी कटघरा चिरानीपट्टी थाना दोसपुर जिला सुल्तानपुर के निवासी हैं आज शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सुल्तानपुर से रोडवेज से चौकिया माता दर्शन करने आए थे जौनपुर रोडवेज से उन्होंने ई रिक्शा किया। जैसे ही ई रिक्शा चौकिया चौराहे पर पहुंची बाइक लेकर खड़ा अमित यादव 24 वर्ष पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी सलोनी महिमापुर थाना गौरा बादशाहपुर का निवासी है। ई रिक्शा ने टक्कर मार दी जिसमें चार बुरी तरह के से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया जहां ई रिक्शा में बैठे सवारियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और बाइक सवार अमित यादव को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है ई रिक्शा चालक रिक्शा लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़हे को लेकर विवाद में मारपीट व आगजनी, छह घायल
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
