BREAKING

Jaunpur News: अक्षय तृतीया पर संगीत साहित्य मंच की 130वीं गोष्ठी संपन्न

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगीत साहित्य मंच की 130 वीं मासिक काव्यगोष्ठी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार 19 अप्रैल 2026 को आनलाइन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी मधुर के मधुर स्वर में सरस्वती वंदना से हुआ।जिसकी अध्यक्षता उत्कृष्ट लेखक अमरनाथ दुबे ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन शिक्षाविद् साहित्यकार उमेश मिश्र प्रभाकर ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार भारतीय जनभाषा प्रचार समिति चेयरमैन रामप्यारे रघुवंशी,संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक रामजीत गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,हृदयांगन अध्यक्ष विधु भूषण त्रिवेदी,बाल साहित्यकार लविन त्रिवेदी, अरुण मिश्र अनुरागी,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर की सराहनीय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने श्रृंगार के गीत, अवधि गीत,छंद,मुक्तक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में विनय शर्मा दीप ने सभी की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट लेखनी की सराहना किया तथा सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धनेथू के बिराजीपुर दुर्गा मंदिर में 30 दिवसीय महाकीर्तन यज्ञ का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304




नया सबेरा का चैनल JOIN करें