Jaunpur News: हत्या के प्रयास में वांछित तीन आरोपित गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र के बसौली गांव में हुए हत्या के प्रयास में सरपतहां पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें भेला बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि रविवार शाम करीब सात बजे बसौली गांव में मोटरसाइकिल से साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी रामपाल, रामसकल व मनीष बिंद ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने भेला बस स्टैंड के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों कहीं बाहर भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय भेज दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अक्षय तृतीया पर संगीत साहित्य मंच की 130वीं गोष्ठी संपन्न
| Advt |
| Advt |