Jaunpur News: अरुण सिंह मुन्ना के निधन पर कृपाशंकर सिंह ने जताया गहरा दु:ख
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
जौनपुर। उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना का आज निधन हो गया। वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि 1970 के दशक में प्रतिष्ठित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष और बाद में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले अरुण कुमार सिंह मुन्ना उत्तर प्रदेश सरकार में 10 वर्षों तक कैबिनेट मंत्री रहे। वे सच्चे अर्थों में जनता के प्रति समर्पित जमीनी नेता रहे, जिन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हत्या के प्रयास में वांछित तीन आरोपित गिरफ्तार
| Advt |
| Advt |
