Bareilly News: डॉ. भीमराव अम्बेडकर हमारे देश के गौरव: संजीव
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत हुईं “संगोष्ठी” में मुख्य अतिथि दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि उमेश कठेरिया कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं समाज के प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
गांधी उद्यान के पास स्मार्ट सिटी के अर्बन हाट ऑडिटोरियम में बीजेपी कैंट के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दु्र्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन में जो कठिन संघर्ष किया वह केवल अपने लिए नहीं था बल्कि पूरे सामज को सामान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए था। उन्होंने हमें यह सिखाया कि शिक्षा संगठन और संघर्ष के माध्यम से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि उमेश कठेरिया ने कहा कि दलित पिछड़ावर्ग के साथ साथ नारी शक्ति को सम्मान दिलाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर ही हमें चलना चाहिए। बीजेपी कैट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता दूरदर्शी समाज सुधारक अर्थशास्त्री और शोषितों वंचित दलित पिछड़ो के मसीहा थे उन्होंने समानता स्वतंत्रता और बंधुता के सिद्धांतों पर आधारित राष्ट्र की नींव रखी। उन्होंने महिलाओ को समान अधिकार दिलवाया।
बीजेपी सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही बाबा साहब का सपना था। बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि आज बाबा साहब की जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताएं मार्ग पर चले और उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपनाएंगे समाज में भेदभाव को खत्म करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुषमा गौडियाल एवं मंच संचालन अमरीश कठेरिया द्वारा किया गया। बीजेपी कैंट के इस कार्यक्रम में अनुसूचित वर्ग के पूर्व सी एम ओ डॉक्टर शिवम ओम, वरिष्ठ समाजसेवी आनंद प्रकाश घमंडी सिंह, राजो गिहार, दीपक सोनकर, सुमन दिवाकर को मुख्य अतिथि दुर्विजय सिंह शाक्य, कैट विधायक संजीव अग्रवाल उमेश कठेरिया एवं महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय परिषद सदस्य शिशुपाल कठेरिया, हरबंस सिंह, हरि सिंह वरदान, अंशु आर्य, योगेश बंटी, डा रामचन्द्र मौर्य, विकास पासवान, विशाल बिंदु, इंद्रजीत सागर, ओमप्रकाश दिवाकर, रमेश भारती, सुभाष आर्य, लालमन कोरी, सोनू कालरा, संजीव वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि, अमरपाल फौजी, विक्की गिहार, संजीव गिहार, अजय बर्मन, महेंद्र पाल राही, राजन वाल्मीकि, अजय धनूक, विनीत भारती, शिवम वाल्मीकि, सौरव कठेरिया, मनोज भारती, रणजीत सिंह कोठारी, प्रमोद सोनकर, सुनील वाल्मीकि, विजय आनंद, प्रसिद्ध कठेरिया, अभिषेक आनंद, विष्णु शर्मा, मंजीत सिंह नागपाल, जे पी एस पाल, अजय चौहान, बृजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, अमर सिंह राठौड़, कमल बंसवाल पार्षद हरीश बाबू वाल्मीकि, अजय रत्नाकर, रितिक सोनकर, चंद्रपाल आर्य, सौरभ कुमार, अमित गिहार, रामनिवास आर्य, छंगामल मौर्य, वैभव जायसवाल, राजेश पटेल, शालिनी वर्मा, चंद्रपाल राठौर, हर्ष कुमारी, हरिओम कश्यप राकेश कश्यप सागर मौर्य हरिशंकर लोधी, संजीव सिंह, मुकेश सिंघल, जयदीप चौधरी, सुधीर भटनागर, कन्हैया लाल राजपूत, ब्रजेश मिश्रा, डॉ गौरव गंगवार आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अरुण सिंह मुन्ना के निधन पर कृपाशंकर सिंह ने जताया गहरा दु:ख
| Advt |
| विज्ञापन |



