BREAKING

Bareilly News: सीबी गंज वन क्षेत्र में पर्यटन विकास की शुरूआत

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा

बरेली। सीबी गंज वन क्षेत्र में नगर वन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन डा अरूण सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ.प्र. सरकार द्वारा किया गया। इसे बरेली क्षेत्र में पर्यटन पर्यावरण रक्षा एवं विकास की शुरूआत बताया गया। उत्तर प्रदेश वन विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. अरुण ने नगर वन को बरेली क्षेत्र की जनता व बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिये वनस्पति ज्ञान तथा वनों से सम्मान बढाने के लिये आवश्यक बताया गया। नगर वन शिलान्यास कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी बरेली दीक्षा भण्डारी द्वारा नगर वन में किये जाने वाले प्रस्तावित कार्यो के बारे में बताया गया कि इन्टरवेशन सेंटर, वेटलैण्ड का विकास, ट्री हाउस आदि सम्मिलित है। नगर वन के विकास के दौरान किसी भी वनस्पति को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा। किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं किया जायेगा।

मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन, उ. प्र. बरेली द्वारा अवगत कराया गया कि सीबी गंज वन क्षेत्र में पायी जाने वाली जैव विविधता बहुत कम स्थानो पर मिलती है। इसी क्रम में बताया गया कि भ्रमण करते हुये एक वृक्ष जिसका नाम ग्लाइकोमिस पेन्टाफैला है, वह इसी क्षेत्र में देखा है जिसका उपयोग मधुमेह नामक बीमारी में तथा सामान्य रूप से इसे जिनबेरी कहा जाता है। प्रबन्ध निदेषक उ.प्र. वन निगम द्वारा नगर वन के विकास को बरेली क्षेत्र में पर्यटन/पर्यावरण के विकास की शुरूआत बतायी गयी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि सीबी गंज क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधों व वन्य जीव है जिसमें विभिन्न प्रजातियों की चिडियां/पक्षी तथा अनेक प्रजातियों के सर्प भी हैं। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: डॉ. भीमराव अम्बेडकर हमारे देश के गौरव: संजीव

नगर वन शिलान्यास कार्यक्रम में समाज सेवी एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, सुनील चौधरी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उ.प्र., लखनऊ, एके सिंह प्रबन्ध निदेशक उ.प्र.वन निगम, पीपी सिंह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन, दीक्षा भण्डारी प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, सचिन प्रभागीय वनाधिकारी शाहजहांपुर, निधि चौहान प्रभागीय वनाधिकारी बदायूं, मनीश सिंह प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाईगर रिजर्व पीलीभीत भी शामिल रहे। पीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन, बरेली द्वारा अतिथियों का धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम संचालन विमल किशोर भारद्वाज उप प्रभागीय वनाधिकारी आंवला तथा प्रबन्धन वैभव चौधरी क्षेत्रीय वनाधिकारी बरेली द्वारा किया गया। 

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें