BREAKING

Jaunpur News: सामाजिक पुरोधा रामाश्चर्य यादव को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि स्मृति में पुस्तक का विमोचन

अर्जक संघ के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और समता की अलख जगाने वाले योद्धा को जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

सुरेश कुमार @ नया सवेरा 

जौनपुर। जनपद के बदलापुर क्षेत्र स्थित घनश्यामपुर देवरामपुर गाँव में रविवार को सामाजिक पुरोधा एवं समाज सुधारक दिवंगत रामाश्चर्य यादव की स्मृति में एक भव्य एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक लकी यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिवंगत रामाश्चर्य यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत रामाश्चर्य यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को अविस्मरणीय बताया।

इसके उपरांत वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रामाश्चर्य यादव केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास और भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।इस अवसर पर दिवंगत रामाश्चर्य यादव की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. कृष्णकांत यादव द्वारा लिखी गई पुस्तक "सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा रामाश्चर्य यादव" का विधिवत विमोचन भी किया गया। अतिथियों ने कहा कि यह पुस्तक उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान का जीवंत दस्तावेज है, जो आने वाली पीढ़ियों को समाज सुधार के लिए प्रेरित करेगा।अपने संबोधन में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि रामाश्चर्य यादव ने अर्जक संघ के माध्यम से समाज में समता, न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने शिक्षा और जागरूकता को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

वहीं विधायक लकी यादव ने कहा कि ऐसे समाज सुधारकों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि रामाश्चर्य यादव ने बिना किसी स्वार्थ के समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया और सामाजिक एकता को प्राथमिकता दी।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ानी है तो शादी कर खुद उदाहरण बनें मोहन भागवत : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि रामाश्चर्य यादव अर्जक संस्था से लंबे समय तक जुड़े रहे और इसके माध्यम से सामाजिक सुधार के लिए कई आंदोलनों का संचालन किया। उन्होंने जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक विषमता के खिलाफ लोगों को जागरूक किया तथा समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कई वक्ताओं ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे एक सरल, सहज और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे।

श्रद्धांजलिभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिन्द, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, डॉ. अशोक यादव (सुल्तानी), पूर्व प्रधान कैराडीह अरुण कुमार, प्रोफेसर राकेश यादव, प्रोफेसर लालमणि प्रजापति, ई. राम सहाय यादव, संजय यादव, रमापति यादव (ब्लॉक प्रमुख महराजगंज), जिला पंचायत सदस्य रामनोरथ यादव गाटर, महेंद्र प्रताप यादव (पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अंत में आयोजक चंद्रकांत यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन डॉ. कृष्णकांत यादव ने किया।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें