BREAKING

Jaunpur News: समीक्षा अधिकारी बनकर विकास कुमार ने बढ़ाया परिवार का गौरव

खेतासराय के मूल निवासी, प्रयागराज में कनिष्ठ सहायक के पद पर हैं तैनात

jaunpur-news-vikas-kumar-brings-pride-to-his-family-by-becoming-a-review-officer

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। किसी ने सही कहा है कि अगर हम सही दिशा में चल रहे हैं तो एक न एक दिन मंजिल तक जरूर पहुंच जाएंगे। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमऊ के मूल निवासी विकास कुमार ने। 2016 से विभिन्न परीक्षाओं में अपनी किस्मत आजमा चुके प्रयागराज के स्थानीय निधि लेखा विभाग (ऑडिट) मुख्य हेडक्वार्टर में तैनात विकास कुमार आखिरकार समीक्षा अधिकारी बनकर यह साबित कर दिया कि मेहनत का फल एक न एक दिन जरूर मिलता है। 

jaunpur-news-vikas-kumar-brings-pride-to-his-family-by-becoming-a-review-officer

यूपीपीएससी का रिजल्ट आते ही परिवार में खुशी का माहौल है। 135 रैंक हासिल कर विकास कुमार समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। गांव में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बातचीत के दौरान विकास कुमार ने बताया कि संघर्ष बहुत लंबा रहा लेकिन मैंने कभी मेहनत से मुख नहीं मोड़ा। पिताश्री सुभाष चंद्र और माताश्री आशा देवी के आशीर्वाद से आज इस मुकाम पर हूं। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई करना है, आगे बढ़ना है तो मेहनत में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। मेहनत से कोई समझौता नहीं, क्योंकि उसके बिना कोई सफलता संभव नहीं है। लगातार प्रयासरत रहें, सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़ें | 


📢 Admissions Open 2026–27  Mount Litera Zee School, Jaunpur  Where Learning Meets Excellence  🌟 Nurturing Values | Inspiring Minds | Building Futures  👉 Nursery to Grade 12  🏆 Scholarship Test – 5 April 2026  💥 Get up to 50% Scholarship on Fees  💸 Registration Fee: सिर्फ ₹49  📌 Limited Seats – Apply Now!  📍 Fatehganj, Jaunpur  📞 7311171181 | 7311171182
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन





नया सबेरा का चैनल JOIN करें