BREAKING

Jaunpur News: एकजुट समाज में बढ़ता है सहयोग, विश्वास और भाईचारा : ज्ञान प्रकाश सिंह

होली मिलन समारोह में सोलंकी परिवार का भव्य जुटान, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर से सटे ग्रामसभा गोधना में जय सोलंकी सेवा समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सोलंकी परिवार के सदस्य ज्ञानप्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम में सोलंकी परिवार के सदस्यों, अभिभावकों एवं युवा साथियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। 

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत और विकसित बनाने के लिए एकजुटता और सद्भाव सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। जब समाज एकजुट होता है तो सच्चे अर्थों में प्रगति संभव होती है। एकजुट समाज में सहयोग, विश्वास और भाईचारा बढ़ता है, जिससे समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाता है। हमें चाहिए कि हम प्रेम, सहिष्णुता और आपसी समझ को बढ़ावा दें तथा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। 

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास, जैसे मिल-जुलकर त्योहार मनाना और जरूरतमंदों की मदद करना, समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीप्रकाश सिंह (आईएएस, पूर्व प्रमुख सचिव, नगर विकास, उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा कि एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब उसमें रहने वाले सभी लोग आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को अपनाएं। विविधताओं के बावजूद यदि लोग एक-दूसरे को समझने और स्वीकार करने का प्रयास करें, तो सामाजिक समरसता स्वतः विकसित होती है। 

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

उन्होंने कहा कि हमें नफरत और भेदभाव से दूर रहकर समानता, करुणा और सम्मान के मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए। जब समाज एकजुट होता है तो विकास की गति तेज होती है। आपसी संवाद, सहयोग और विश्वास के जरिए हम एक ऐसा वातावरण बना सकते हैं, जहां हर व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

इस अवसर पर जनपद के 16 गांवों से आए सोलंकी परिवार के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों का स्मरण किया गया तथा युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। होली मिलन का आयोजन हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में योगेंद्र नाथ सिंह (सलाहकार समिति अध्यक्ष), वंशलोचन सिंह (संयोजक) एवं जीतेन्द्र प्रताप सिंह (कार्यकारिणी अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

आयोजन की सफलता का श्रेय सोलंकी राजपूत वंश की कुलदेवी माँ क्षेमंकरी की कृपा, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन तथा युवा साथियों के समर्पित प्रयास को दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करना, राष्ट्र के गौरवों का स्मरण करना तथा युवाओं को प्रेरित करना रहा। 

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

कार्यक्रम में दीपक सिंह, पंकज सिंह, वेद प्रकाश सिंह 'बेदी', राजन सिंह, सुनील सिंह 'मुन्ना', इन्द्रबहादुर सिंह, सुनील सिंह 'प्रधान', सुशील सिंह (पहलवान), अजय सिंह, इंद्रसेन सिंह, विद्याप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, सत्यम सिंह (भोले), विमल सिंह, बृजेश सिंह माधोपट्टी सहित कई लोग मौजूद रहे।

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

jaunpur-news-cooperation-trust-and-brotherhood-flourish-in-a-united-society-gyan-prakash-singh

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समीक्षा अधिकारी बनकर विकास कुमार ने बढ़ाया परिवार का गौरव 
वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

नया सबेरा का चैनल JOIN करें