Jaunpur News: टीडी कॉलेज में सत्र 2026-27 की प्रवेश विवरणिका का विमोचन
प्राचार्य बोले— नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम व प्रवेश नियमों की पूरी जानकारी शामिल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। टीडी कॉलेज में सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा से संबंधित सूचना विवरणिका का विमोचन प्राचार्य कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य, संकाय प्रमुख एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों की उपस्थिति रही। विमोचन कार्यक्रम में प्रो. सत्येंद्र कुमार वर्मा, प्रो. रमेश सिंह, प्रो. शिखा श्रीवास्तव, प्रो. जी.डी. दूबे, प्रो. मनोज कुमार सिंह, प्रो. सुदेश कुमार सिंह, प्रो. राहुल, डॉ. अमित राहुल एवं डॉ. अजय कुमार उपस्थित रहे।
विवरणिका के विमोचन के बाद प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने इसका संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि इसमें महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और नियम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीसीएस आधारित पाठ्यक्रम, अध्ययन और मूल्यांकन से संबंधित आवश्यक जानकारियों को भी इसमें व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पानी बहाव के विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया चाकू से हमला, घायल
| विज्ञापन |



