BREAKING

Jaunpur News: कार्रवाई से बौखलाए प्रधान व परिजनों ने शिकायतकर्ता को पीटा, प्रधान सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर बारी गांव में शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कृपा शंकर यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह मड़ियाहूं से अखबार लेकर घर लौट रहे थे। गांव के पास एक दुकान पर चाय पीते समय अमन यादव, अनुराग यादव, इंद्राज यादव, सोनू यादव व ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव की साजिश में आकर  उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के पंच से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके चेहरे व मुंह पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उन्हें जबरन खींचकर ले जाने का भी प्रयास किया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके भतीजे सौरभ यादव को भी आरोपियों ने पीट दिया। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गोली मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार, उनके द्वारा कराई गई जांच में प्रधान के निलंबन से आरोपी बौखला गए थे। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मारपीट के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज




नया सबेरा का चैनल JOIN करें