Jaunpur News: भजन की शुरुआत गृहस्थ आश्रम से होती है नारद महाराज
नया सवेरा नेटवर्क
मडियाहूं,जौनपुर। सद्गुरु से बड़ा कोई हितैषी संसार में नहीं है किसी भी तत्वदर्शी महापुरुष की शरण में रहकर भजन करना कल्याणकारी है। उक्त बातें स्वामी श्री परमहंस अड़गड़ानंद महाराज जी के शिष्य नारद महाराज ने परमहंस आश्रम सिऊरा मैं देर रात श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहां ।इन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम से ही भजन की शुरुआत होती है गृहस्थ आश्रम में अपने परिवार के साथ रहकर उस परमात्मा के लिए जरूर समय निकाले जिसने हमें अनमोल जीवन दिया है।
संसार में जितने भी ऋषि महर्षि महापुरुष हुए है सभी गृहस्थ आश्रम से ही होकर निकले हैं। इसलिए आप लोग भी जहां पर हैं वहीं से अपनी पारिवारिक जिम्मेदारिओ का निर्वहन करते हुए ईश्वर के चरणों में अपने को समर्पित करें ओम राम शिव दो ढाई अक्षर का नाम जो भी आपको अच्छा लगे उसे नाम को पड़कर सुबह शाम नियमित स्मरण मनन करते रहें क्योंकि बड़े भाग्य मानुष तन पावा सुर दुर्लभ सद ग्रंथ निगावा यथार्थ गीता रामचरितमानस का श्रवण करें स्वयं पढ़ें कीर्तन करें सत्संग करें परमात्मा आप सबका कल्याण करेगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव रमेश शर्मा प्रमोद मिश्रा आचार्य विनय कुमार दुबे जैनेंद्र कुमार दुबे एडवोकेट प्यारेलाल शर्मा राधा कृष्ण शर्मा एडवोकेट सहित अनेक लोग थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मारपीट के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
