BREAKING

Jaunpur News: मारपीट के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित मनोज गौतम ने सोमवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी।

तहरीर के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोस की रेखा, काजल, अनीता और शिवम उसकी पत्नी रेनू को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे रेनू को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों ने पीड़िता का उपचार कराया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, बाइक समेत गृहस्थी जलकर खाक

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें