Jaunpur News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, बाइक समेत गृहस्थी जलकर खाक
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के साहोपट्टी गांव में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे चूल्हे की चिंगारी से छोटे लाल पटेल के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलने लगा। घटना में एक स्प्लेंडर बाइक सहित गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। हालांकि तब तक पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार आग चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण लगी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें | Bihar News: कलवार इंटीग्रेटेड एसोसिएशन का दो दिवसीय ‘स्थापना सह सम्मान समारोह’ भव्य रूप में संपन्न
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
