BREAKING

Jaunpur News: रत्नाकर मिश्र बने सहायक समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र मे खुशी की लहर

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। जनपद के महराजगंज क्षेत्र स्थित पूरागंभीरशाह सलेमपुर गांव के निवासी रत्नाकर मिश्र पुत्र रमेश चंद्र मिश्र अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक का चयन सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद पर हुआ है। रत्नाकर मिश्र के बड़े भाई प्रभाकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्कूल सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्रयागराज तथा स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं एमसीए गलगोटिया ग्रेटर नोएडा से करने के बाद छोटा भाई तैयारी में लगा जहां उसे यह सफलता मिली इनके चयन की खबर से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।रत्नाकर मिश्रा की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: भाजपा महज राजनीतिक दल नहीं अपितु राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है : एसएम खान

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें