BREAKING

Jaunpur News: श्रीकृष्ण-सत्यभामा विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सुइथाकला गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को भक्तिमय माहौल में हुआ। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। समापन दिवस पर आचार्य शांतनु जी महाराज ने श्रीकृष्ण-सत्यभामा विवाह प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुन श्रोता भाव-विभोर हो गए। उन्होंने नवधा भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि सच्ची शांति और आनंद केवल भक्ति मार्ग से ही संभव है तथा सनातन संस्कृति को अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: भिवंडी में राष्ट्रीय परशुराम सेना का भव्य पद वितरण समारोह सम्पन्न 

उन्होंने जौनपुर को महर्षि यमदग्नि की पावन भूमि बताते हुए “यमदग्निपुरम” की संज्ञा दी और इसकी पहचान को पुनर्जीवित करने की बात कही। कथा के अन्त में मुख्य यजमान यमुना प्रसाद सिंह व इंद्रावती सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार,अजय मिश्रा, परसनाथ यादव, अरविंद यादव, संजय सिंह, पत्रकार कैलाश सिंह, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. उमेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें