Jaunpur News: बाइक की डिग्गी से उड़ाया 5 लाख
मुस्तफाबाद बाजार में चाय की दुकान पर दिया घटना को अंजाम
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशह, जौनपुर। नगर स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर घर वापस जा रहे शिक्षक के बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने 5 लाख रूपए उड़ाया है।घटना मुस्तफाबाद बाजार में चाय पान की दुकान पर हुई है।मोहरियांव गांव निवासी गुरु प्रसाद तिवारी मंगलवार को घर में शादी के कार्य से नगर स्थित स्टेट बैंक से 6लाख रुपया निकालकर घर जा रहे थे। 5लाख बाइक की डिग्गी में रखे थे और एक लाख अपने पास अलग रखे थे।मुस्तफाबाद बाजार में बाइक चायपान की दुकान पर खड़ी कर समोसा खाने लगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रत्नाकर मिश्र बने सहायक समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र मे खुशी की लहर
तभी पहले से ही पीछे लगा युवक पहुंचा और बाइक की डिग्गी खोलकर उसमें रखा 5लाख रुपया लेकर बाइक से मछलीशहर की तरफ भाग निकले।समोसा खा रहे शिक्षक शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन उचक्के भाग निकले।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली में आकर तहरीर दी है। जांच पड़ताल में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना हैं कि घटना के बाबत पीड़ित द्वारा लिखित सूचना दी गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
