Mumbai News: भाजपा महज राजनीतिक दल नहीं अपितु राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है : एसएम खान
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी महज राजनीतिक दल नहीं अपितु राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा आज पूरे विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाला दल बन चुका है। जोगेश्वरी पश्चिम के लिंक रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित 47 वें स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एसएम खान ने उपरोक्त बातें कही।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में संपन्न
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पथ पर अग्रषित है। विषम परिस्थितियों के बावजूद देश पूरी ताकत के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब से यह पार्टी कार्यालय खुला है तभी से लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र की महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम जिला कामगार सेल के अध्यक्ष धर्मेश पाल, सुनील दुबे, मनोज यादव ,अमरचंद यादव, राजेश चौहान समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)