BREAKING

Sultanpur News: नारायण ज्ञान धाम वार्षिकोत्सव मेधावी छात्र सम्मान समारोह संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला क्षेत्र ग्राम बीबीपुर तिवारी में स्थित नारायण ज्ञान धाम वार्षिकोत्सव मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम रविवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त दूरदर्शन अपर निदेशक डा.नीरजा माधव द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। भारत के राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च महिला नागरिक सम्मान से सम्मानित मुख्य अतिथि दूरदर्शन अपर निदेशक सेवा निवृत्त डाक्टर नीरजा माधव ने कहा कि सनातन आधुनिक शिक्षा  पुरातन शिक्षा अपने देश की संस्कृति और राष्ट्र के भविष्य के बारे में एवं नवयुवकों के उत्थान के लिए चरित्र और मूल्यों के निर्माण में एक आधार भूत भूमिका  पर बल देते हैं। विद्यालय ईमानदारी सम्मान और करूणा जैसे नैतिक मूल्यों को अनुशासन, सामाजिक कौशल समूह में काम करने हेतु प्रतिभा विकसित करते हैं। 

यह भी पढ़ें |  Mumbai News: भाजपा महज राजनीतिक दल नहीं अपितु राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है : एसएम खान

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संत तुलसीदास पी .जी .कालेज कादीपुर पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष रहे से.नि.डाक्टर सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु ने कहा कि चरित्र शिक्षा को शामिल करने से छात्रों के समग्र विकास में योगदान मिलता है। सुरक्षित विद्यालय वातावरण बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि संत तुलसीदास पी.जी.कालेज कादीपुर पूर्व प्राचार्य डाक्टर इन्दुशेखर उपाध्याय ने नैतिकता भारतीय संस्कृति पर बल देते हुए बताया कि जीवन में चुनौतियां का सामना करने के लिए जिम्मेदार नागरिक के रूप व्यवहारिक ज्ञान होना जरूरी है।अनेक जीवन कौशल विकसित करने के लिए रचनात्मक और कल्पनाशीलता छात्रों को पारम्परिक सोच से मुक्त होने से मदद मिलती है। नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं  पुलिस महानिरीक्षक से.नि.बी .पी. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त करने में स्कूल की भूमिका एक सुदृढ़ आधारशिला के समान है।जो बच्चों के समग्र विकास के लिए समुचित वातावरण प्रदान करता है, स्कूल में ज्ञान कौशल के साथ अनुशासन नैतिक मूल्य एवं आलोचनात्मक सोच पैदा करके एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं। 

स्कूल मूल्य आधारित शिक्षा के माध्यम से छात्रों के अनुशासन ईमानदारी सहानुभूति जैसे नैतिक मूल्यों और चरित्र का निर्माण करते हैं।इसके साथ साथ डीवेट, स्पोर्ट्स व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से व्यवसायिक कौशल पैदा करते हैं। आल इंडिया रेडियो न्यूज डायरेक्टर सेवा निवृत्त सुनील कुमार शुक्ला,उदयभान सिंह, जी रामलाल गुप्ता, रामपाल मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। सरस्वती बंदना एवं स्वागत गीत चांदनी तिवारी   ने प्रस्तुत किया। संचालन देवकांत पांडे ने किया। नारायण ज्ञान धाम परिवार द्वारा पूर्व में करायी गयी सामान्य ज्ञान परीक्षा में शामिल कक्षा 4 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक छात्र छात्राओं के परिणाम घोषित होने पर मैरिट के आधार पर सभी प्रत्येक कक्षाओं के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आये 39 मेधावी छात्र छात्राओं को  सम्मानित मंच पर आतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर  सेवा निवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय , रामनारायण सिंह,प्रधानाचार्य डा.अजेय प्रताप सिंह,चन्द्रभूषण तिवारी, बाल्मीकि तिवारी एडवोकेट, धऩन्जय त्रिपाठी, ब्रजभूषण तिवारी, डाक्टर विभा शुक्ला ,डाक्टर हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्र,संजय मिश्र, उपेन्द्र तिवारी,हरीराम प्रजापति बाबूराम प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, विष्णु यादव आदि लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। प्रतिभा यादव ,रिया गुप्ता ,आदर्श यादव, आयुष, सुभी,गौरव, श्रेया, प्रतिष्ठा सिंह, शिखर उपाध्याय , वैभव सिंह ,आयुष श्रीवास्तव आदि मेधावी 41 छात्र छात्राओं  को मंच के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें