BREAKING

जौनपुर पुलिस ने जिले भर के कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की विफलता का प्रतीक: डा. प्रमोद

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रोड शो रैली के दौरान कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को देखते हुए जौनपुर जनपद के जिले भर के प्रमुख कांग्रेस नेताओं को मंगलवार की रात्रि में उनके घरों में भारी पुलिस बल के द्वारा नजरबंद कर दिया गया। जौनपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह को उनके सुजानगंज आवास पर स्थानीय पुलिस ने रात्रि में नजरबंद कर दिया तो वहीं खुटहन की पुलिस ने थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनो पुलिस बल के साथ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा को उनके घर पर रात्रि में ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

 शहर अध्यक्ष आरिफ खान, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर के साथ कांग्रेस नेता जयमंगल यादव सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की रैली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नजर बंद कर दिया। इस नजरबंदी से जनपद भर के कांग्रेसियों में उबाल व गुस्सा देखा गया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी गिरफ्तारियां लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करती है। बिना किसी सुचना के गिरफ्तार करना ब्रिटिश हुकूमत की यादें ताजा कर रही है। 

प्रमोद सिंह ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार और नरेन्द्र मोदी की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का दुरपयोग करती है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने के लिए संवैधानिक स्वतंत्रता प्राप्त है, किंतु सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार करना निंदनीय कार्य है। गिरफ्तार होने वालों में कांग्रेस नेता इरशाद खान राजू , शेर बहादुर सिंह, विनय मिश्रा, सहित अन्य लोग रहें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किताब खरीद घोटाले का आरोप, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल ने CBI जांच की मांग

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें